रांची। कडरू ओवरब्रिज के पास गुरुवार को जमीन और मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, विवादित संपत्ति को लेकर एक पक्ष के लोगों ने, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पांडे जी के घर में घुसकर उन पर, उनकी पत्नी और दो बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडे परिवार पिछले 40 वर्षों से यहाँ रह रहा था। पांडे जी की दो बेटियाँ थीं—एक ने मुस्लिम युवक से विवाह किया था, जबकि दूसरी का विवाह एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। संतान न होने के कारण उन्होंने एक बच्चे को गोद लिया था, जिसकी उम्र अब लगभग 40 वर्ष है।

बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति का बंटवारा दोनों बहनों में बराबर-बराबर कर दिया गया था। इसके बावजूद मुस्लिम पक्ष ने कथित रूप से जबरन घर खाली करवाने की कोशिश की, सामान फेंक दिया और हथियार दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जाँच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version