नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. अरविंद केजरीवाल कुल 1200 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से ये चुनाव हार गए हैं.

अरविंद केजरीवाल को 10वीं राउंड तक कुल 20190 वोट मिले. वहीं प्रवेश वर्मा को 22034 मत प्राप्त हुए. इस तरह प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से पीछे थे. इसके अलावा संदीप दीक्षित को 3503 वोट मिले थे. शुरुआती रुझानों से ही अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे.बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस समय बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जिसमें कई सीटों पर जीत हासिल करप चुकी है. वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है. इसके साथ कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सकी है.त्रिकोणीय मुकाबला में केजरीवाल की हारनई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था. यहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा हैं और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में थे.  नई दिल्ली सीट की जनता ने चुनाव में बीजेपी का साथ देते हुए इस सीट पर कमल खिलाया है.पिछले दस वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि बीजेपी 1998 से शहर की सत्ता से बाहर है. वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार हार की ओर अग्रसर दिख रही थी. दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था.PM के नेतृत्व में पूरा समर्थननई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने मतगणना केंद्र जाने से पहले कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे. हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद प्रवेश वर्मा ने मीडिया से बात की थी.  उन्होंने कहा था, “आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. हम बहुत समर्थन देख रहे हैं और पूरे दिन लगातार समर्थन मिल रहा है. हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा समर्थन मिलता रहेगा.”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version