
नई दिल्ली : आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, “मैंने इनके बारे में गठबंधन के अन्य सहयोगियों से बात नहीं की है, लेकिन ये मेरी गारंटी हैं। इनके बगैर कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता है।”
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते आगे हुए कहा, ” देश में मोदी की गारंटी की भी चर्चा चल रही है, लेकिन मैं उनकी कुछ पुरानी गारंटियों की बात कर लेता हूं। आप तय कीजिएगा कि किस पर भरोसा करना है।
खाते में 15 लाख आएंगे, दो करोड़ रोजगार देंगे, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करेंगे, किसानों की आमदनी बढ़ेगी, 24 घंटे बिजली देंगे, बुलेट ट्रेन चलाने वाले थे, 100 स्मार्ट सिटी भी बनानी थी।
हमने गारंटी दी- बिजली मुफ्त की, 24 घंटे दी, स्कूल बेहतर बनाए, मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे।”
