बेंगलुरू। यौन उत्पीड़न समेत कई मामलों के आरोपी निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार हो चुका है। बीती रात भारत पहुंचते ही उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वो एसआईटी की हिरासत में हैं।

थोड़ी देर में उसकी मेडिकल जांच कराई जायेगी। इसके बाद जेडीएस के निलंबित इस नेता को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे गिरफ्तार करने के बाद रेवन्ना को बेंगलुरु सीआईडी कार्यालय लाया गया। बता दें कि उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले दर्ज किये गये हैं।

उन्हें विशेष जांच दल द्वारा जांच का सामना करना पड़ सकता है। वह राजनयिक पासपोर्ट पर देश छोड़ने के लगभग एक महीने बाद जर्मनी के बर्लिन से भारत लौटे और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

कर्नाटक सरकार के विशेष जांच दल ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचने पर रेवन्ना को हिरासत में लिया। रेवन्ना के एयरपोर्ट आने से पहले बेंगलुरु में सीआईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए
27 मई को जारी एक स्व-निर्मित वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था कि वह पूछताछ के लिए 31 मई को एसआईटी के समक्ष पेश होंगे।

रेवन्ना ने कहा कि उनकी यात्रा पहले से ही योजनाबद्ध थी, क्योंकि 26 अप्रैल को कर्नाटक में आम चुनावों के लिए मतदान होने पर उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था। उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश का भी आरोप लगाया क्योंकि वह “राजनीति में आगे बढ़ रहे थे।”


29 मई को रेवन्ना द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका अभी भी अदालत में लंबित है। मामले के सिलसिले में एसआईटी द्वारा दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवीन गौड़ा और चेतन के रूप में हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version