नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के तबाह होने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क घबराया हुआ है। पाकिस्तान द्वारा संभावित दुस्साहस को देखते हुए सेना और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रख रही है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाइयों पर लोकल फॉर्मेशन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

भारत की तरफ से की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पुंछ और तंगधार में नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी की और पंद्रह निर्दोष नागरिकों को मार डाला, जबकि 43 अन्य घायल हो गए। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की थी।

पुंछ और तंगधार में पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों के इस्तेमाल का उचित जवाब देने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version