
मुंबई। दीपिका पादुकोण ने ट्रेलर रिलीज होने से ठीक पहले फिल्म कल्कि 2898 एडी का नया पोस्टर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर रिलीज किये गए नए पोस्टर में दीपिका पादुकोण इंटेंस लुक में आसमान की तरफ ध्यान से देखती नजर आ रही हैं।
पोस्टर में दीपिका पादुकोण भूरे रंग के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं, जबकि बैकग्राउंड किसी बेहद दिलचस्प शहर की तरह दिख रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि उम्मीद की शुरूआत कल #कल्कि2898 एडी ट्रेलर के साथ होगी।
फैंस ने उनके पोस्ट पर ट्रेलर की तारीफ कर तुरंत रिस्पॉन्स दिया है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि दीपिका, आप सचमुच सिनेमा और मेरे दिल पर राज कर रही हैं। एक दूसरे फैंस ने कहा कि बेहतरीन पोस्टर…उन वीडियो गेम टाइप पोस्टरों से बेहतर जो उन्होंने पहले जारी किए थेह्व एक और ने कॉमेंट में लिखा है,वाह। क्वालिटी और विजुअल्स। एक्स्ट्रा आॅर्डिनरी।
