रांची। भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपित देवब्रत नाथ शाहदेव को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें पचास-पचास हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में देवब्रत नाथ शाहदेव की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या इसी मार्च महीने की 26 तारीख को गोली मारकर कर दी गयी थी। अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची में भाजपा ने उग्र प्रदर्शन और बंद भी करवाया था। लेकिन जांच के दौरान यह पता चला कि अनिल टाइगर की हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद थ। इसका मास्टरमाइंड देवब्रत नाथ शाहदेव है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version