अमरावती: आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की एक बैठक मंगलवार को विजयवाड़ा में होगी जिसमें तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को विधानसभा में राजग का नेता चुना जा सकता है।

तेदेपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद राजग के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करेंगे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version