श्रीनगर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी शनिवार को वोटों की गिनती जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 45 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी 20 से ज्यादा सीटों पर आगे है। नतीजों के दिन ही विपक्षी खेमें में फूट पड़ती हुई दिख रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक निजी चैनल के आंकड़ों को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘और लड़ों आपस में’। बता दें कि उमर अब्दुल्ला पहले भी आईएनआईडीए में फूट होने पर चिंता व्यक्त कर चुके थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version