नयी दिल्ली । पोखरण में परमाणु परीक्षणों के कारण कई भारतीय परमाणु ऊर्जा कंपनियों पर बैन लगाने के करीब 26 साल बाद अमेरिका ये प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है। इससे परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का मार्ग खुलेगा।अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में कहा कि अमेरिका असैन्य परमाणु क्षेत्र में सहयोग की अनुमति देने के लिए बाधाओं को दूर करने और भारतीय कंपनियों को प्रतिबंध सूची से हटाने के कदमों को अंतिम रूप दे रहा है। सुलिवन ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अपने संबंधों को अमेरिका लगातार प्रगाढ़ कर रहा है।

जेक सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात की और जानकारी दी कि अंतरिक्ष में भारत के साथ सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए मिसाइल निर्यात नियंत्रण नीतियों में संशोधन किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version