
वॉशिंगटन। Donald Trump ने सोमवार को घोषणा की कि United States अगले पांच दिनों तक Iran के परमाणु संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के साथ हाल के दिनों में “सकारात्मक और उत्पादक” बातचीत हुई है।ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव को समाप्त करने के लिए गंभीर और विस्तृत वार्ता जारी है। इसी सकारात्मक माहौल को देखते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि संभावित सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer और ट्रंप के बीच रविवार रात फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की, खासकर Strait of Hormuz को फिर से खोलने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि वैश्विक शिपिंग सामान्य हो सके।गौरतलब है कि एक दिन पहले ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो ईरान के बड़े बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धमकियों से उनका देश कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। उन्होंने दोहराया कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला है, सिवाय उन देशों के जो ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं।

