रांची । मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है।

येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 05 से 06 जनवरी तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version