
नई दिल्ली। अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन (ए. बी. सी. ए), रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरु श्री सम्मान 2026″ का भव्य आयोजन द्वारका सेक्टर-19, नई दिल्ली स्थित अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में स्वास्थ्य, समाज सेवा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. विनोद के. बिधूड़ी, डॉ. साहिल सिंह, डॉ. निरंजन नाइक, महाराजा राजिंदर सिंह शेखावत, डॉ. अभिषेक, विक्रम पहलवान, श्री मुरली मनोहर एवं डॉ . हरचरणजीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.सी. प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु श्री सम्मान केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज, चिकित्सा एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. नवल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित सोच की सभी उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने सराहना की। स्वास्थ्य सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को प्रेरणादायी बताया गया।
अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. आशीष के नेतृत्व में संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं चिकित्सकीय गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन के सफल आयोजन में उनके सहयोग एवं सकारात्मक योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले चिकित्सकों में डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. नितिका बंसल, डॉ. कल्पना कुशवाह, डॉ. गुनीत पाल, डॉ. हरप्रीत, डॉ. सुनीता कौर, डॉ. हुमा आरिफ, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सुचित्रा पिकासो, डॉ. मनीष पाठक, डॉ. क्षिति, डॉ. सुरभि अग्रवाल, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. अमित सचान एवं डॉ. आराध्या ,डॉ . अमन कुमार गुप्ता, डॉ. अविशी गुप्ता सहित समस्त सहयोगी चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

