
रांची। आल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटीरीज कन्फेडरेशन (एआईबीपीएआरसी) की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर नामकुम के चेने गांव में 100 किसानों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। इनमें आम, कटहल और अमरूद के पौधे दिए गए।
32 छात्रों को स्कूल बैग, पेंसिल और कॉपी दिया : साथ ही स्कूल में वर्ग एक से पंचम वर्ग तक के अध्यनरत 32 छात्रों के बीच एक-एक स्कूल बैग, पेंसिल और कॉपी वितरित किया गया। गांव के दस बुजुर्ग को साड़ी एवं धोती भी बांटा। कार्यक्रम में 50 संगठन के सदस्यों ने योगदान दिया।
दूसरी ओर बैंक, होटल ग्रीन पार्क के सभाकक्ष में आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग जिले के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभाध्यक्ष सजल मुखर्जी उपस्थित थे। उन्होंने देश की अर्थव्यस्था के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सुदूर गांव में सार्वजनिक बैंको के जरिए प्रदत सेवाओं की सराहना भी की। उन्होंने सरकार की नीतियों, जिसमें निजीकरण के प्रयासों के बारे भी सजग और सावधान रहने की बात कही। संगठन के सदस्यों ने ऐसे किसी भी आंदोलन जो बैंक कर्मचारियों के द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रम जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास के विरुद्ध होगा, समर्पण के साथ न्योछावर के लिए संकल्प भी लिया। इस अवसर पर रामबलि राम, कपिल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
