रांची। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में सभी 11 मंत्री करोड़पति हैं। राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव सबसे धनवान हैं। उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये की है। सर्वाधिक छह आपराधिक मामले भी उनपर ही दर्ज हैं। वहीं, उम्र के आधार पर मंत्रियों का आकलन करें तो मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सबसे कम उम्र की हैं। वह वर्तमान में 31 साल की हैं। सबसे उम्रदराज मंत्रियों में छतरपुर सीट से विजयी कांग्रेस के विधायक राधा कृष्ण किशोर । वे वर्तमान में 66 साल के हैं।

संजय प्रसाद यादव : राजद से गोड्डा के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये की है। इनपर कुल छह कांड दर्ज हैं।
दीपिका पांडेय सिंह : कांग्रेस से महगामा की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये की है। इनपर कुल एक केस है।
सुदीव्य कुमार : झामुमो से गिरिडीह के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये की है।
योगेंद्र प्रसाद : झामुमो से गोमिया के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।
शिल्पी नेहा तिकीर् : ये कांग्रेस से मांडर की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।
राधाकृष्ण किशोर : ये कांग्रेस से छतरपुर के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
दीपक बिरुआ : ये झामुमो से चाईबासा के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
चमरा लिंडा : ये झामुमो से विशुनपुर के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये है। इनपर एक केस भी है।
रामदास सोरेन : ये घाटशिला से झामुमो के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति दस करोड़ रुपये की है। इनपर दो केस दर्ज हैं।
डॉ. इरफान अंसारी : ये जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
हफीजुल हसन : ये मधुपुर से झामुमो के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version