
नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने 2012 और 2015 में आवंटित स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 7,904 करोड़ रुपये का पूरा बकाया चुका दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एयरटेल ने 2012 की नीलामी में 8.67 करोड़ रुपये और 2015 की नीलामी में 29,129 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम सरकार से हासिल किए थे।
कंपनी ने कहा कि ये देनदारियां 2012 में हासिल स्पेक्ट्रम पर 9.75 प्रतिशत की दर से थीं जबकि 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए इसकी ब्याज दर 10 प्रतिशत थी।
मार्च, 2024 के अंत तक एयरटेल का एकीकृत शुद्ध ऋण घटकर 2,04,646 करोड़ रुपये हो गया।
