नयी दिल्ली:  एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।

कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समझौते के तहत विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय होगा। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस समझौते की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version