नयी दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी 80 से अधिक उड़ान रद्द कर दी हैं।

वहीं, उसकी कई उड़ानों में देरी हुई है क्योंकि टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी है।

सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस में एआईएक्स कनेक्ट (पूर्ववर्ती एयरएशिया इंडिया) के विलय की प्रक्रिया चल रही है।

कंपनी को मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई ग्रीष्मकालीन अवधि में रोजाना 360 उड़ानों का परिचालन करना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version