
तियानजिन (चीन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। वे यहां 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है।
जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी शनिवार देर शाम तियानजिन पहुँचे। यहां वे SCO शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
चीन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा— “मैं अभी तियानजिन पहुंचा हूं। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चाओं और विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”
इस दौरे को भारत की कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
