बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अयोध्या में सुबह अपनी पगड़ी उतार दी और सिर मुंडवाने के बाद सरयू नदी में स्नान किया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2024/07/0QIpa2f2tDih_aqo.mp4

बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़कर विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस’ (INDIA) में शामिल होने के बाद पगड़ी पहनना शुरू किया था और उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक कुमार मुख्यमंत्री पद से हट नहीं जाते तब तक वह पगड़ी नहीं उतरेंगे।

चौधरी का मानना है कि नीतीश के ‘इंडिया’ छोड़कर वापस राजग में आने से उनका संकल्प पूरा हो गया है। चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी। मेरा संकल्प गत 28 जनवरी को पूरा हो गया क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के समूह इंडिया से अलग होकर हमारे (राजग) साथ आ गए और हमारे मुख्यमंत्री बन गए इसलिए मैंने अपनी पगड़ी खोल दी है।’’

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी एक परिवार की तरह हैं और राष्ट्र निर्माण में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है।”

हाथरस भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”

अयोध्या दौरे पर चौधरी के साथ बिहार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी थे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version