नई दिल्ली। देश के पहले सूर्य मिशन, आदित्य एल-1 को लेकर अच्छी खबर है। मंगलवार को आदित्य एल-1 ने सूर्य के पहले प्रभामंडल कक्षा का पूरा एक चक्कर लगा लिया है और दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। आदित्य एल-1 को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 178 दिन लगे।

मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आदित्य-एल-1 ने सूर्य-पृथ्वी एल-1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा का पूरा एक चक्कर लगा लिया है। इस कक्षा में आदित्य एल-1 को 6 जनवरी को स्थापित किया गया था, इस उपलब्धि को पूरा करने में उसे 178 दिन लगे।

इसरो ने कहा कि मंगलवार को अंतरिक्ष यान को स्टेशन-कीपिंग पैंतरेबाजी की मदद से सूर्य के दूसरी प्रभामंडल कक्षा में आसानी से स्थापित कर दिया गया। यह कामयाबी इसरो द्वारा विकसित उड़ान गतिशीलता सॉफ्टवेयर की सफलता को सत्यापित करता है।

उल्लेखनीय है कि आदित्य एल-1 को 2 सितंबर-2023 को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी57 द्वारा लॉन्च किया गया था। 6 जनवरी को इसे लैग्रेंज प्वाइंट पर पहली कक्षा में स्थापित कर दिया गया था। मिशन का प्राथमिक उद्देश्य सौर वायुमंडल, विशेष रूप से क्रोमोस्फीयर और कोरोना का अध्ययन करना है और कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सौर फ्लेयर्स और सौर कोरोना की रहस्यमय हीटिंग जैसी घटनाओं में अंतर्दृष्टि प्राप्त करना है।
बता दें कि आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान की कक्षा एक आवधिक हेलो कक्षा है जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर निरंतर गतिशील सूर्य-पृथ्वी रेखा पर स्थित है, जिसकी परिक्रमा अवधि लगभग 177.86 पृथ्वी दिन है। यह हेलो कक्षा एल1 पर एक आवधिक, त्रि-आयामी कक्षा है जिसमें सूर्य, पृथ्वी और एक अंतरिक्ष यान शामिल है। इस विशिष्ट हेलो कक्षा का चयन 5 वर्ष का मिशन जीवनकाल सुनिश्चित करने, स्टेशन-कीपिंग पैंतरेबाजी को कम करने और इस प्रकार ईंधन की खपत को कम करने और सूर्य का निरंतर, अबाधित दृश्य सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

ह्यएल1 प्वाइंटह्ण पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है। इसी प्वाइंट के इर्द गिर्द ही आदित्य एल वन को स्थापित किया गया है। ह्यएल1 प्वाइंटह्ण के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में इस उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकता है। इसी प्वाइंट के चारों ओर मौजूद आॅर्बिट को सोलर हैलो आॅर्बिट कहा जाता है। इसी आॅर्बिट में आदित्य एल वन को स्थापित किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version