नयी दिल्ली। लोकप्रिय अभिनेत्री और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि खूबसूरत अदाकारा हिना खान ने तीसरी स्टेज के स्तन कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि की है।

छत्तीस वर्षीय हिना इतनी गंभीर बीमारी का शिकार हो गईं, इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस से उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की बात कही है।

हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने सभी समर्थकों के साथ इस गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की बात को साझा किया और इस गंभीर बीमारी का सामना करने के अपने दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।

सुश्री खान ने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह इस गंभीर बीमारी से जंग जीतकर फिर से पहले की तरह जिंदगी जीयेंगी, जिसके लिए वह दृढ़ संकल्प है। उन्होंने पुष्टि की कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और उन्होंने इस लड़ाई में और भी मजबूत होकर उभरने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version