
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है । सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने आरोपियों पर हाल ही में लागू हुए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 यानी नए नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है।



दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए राज्यों और संबंधित हाईकोर्ट को फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ।
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है। इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी।

