
नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि दीपके को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने वाले डोनर्स उन्हें आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी डोनर का नाम नहीं लिया है।
खास बात है कि मैरी मिलबेन का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब सीजेपी ने दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। रविवार को ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने और धारा 163 का उल्लंघन करने पर सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को ही 5 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अमेरिकी सिंगर ने लिखा कि भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए। यह समय चुप रहने का नहीं है। अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के डोनर्स की तरफ से फंड दिया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। भारत की 25 वर्षों तक सेवा करने वाले, 12 वर्षों से प्रधानमंत्री रहने वाले और लगातार तीन बार चुने गए आपके प्रधानमंत्री देश की मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे।
उन्होंने लिखा कि और इन चुने हुए डोनर्स का दुनिया में कंजर्वेटिव नेताओं को निशाना बनाने, उस देश के ऐसे युवा को खोजना जो अमेरिका में पढ़ा हो, उन्हें कट्टर बनाना, देश में वापस भेजने और तबाही मचाने के लिए फंड देने का एक ही पैटर्न है। अब तक इनमें से कोई भी सफल नहीं हो सका है, लेकिन देश के विकास और शासन पर असर डाला है।
मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके से फंडिंग को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हमारे सार्वजनिक रूप से जो फंडिंग आ रही है, वो बता दूंगा तो क्या चुनाव ठीक हो जाएंगे। मुझे माफ कीजिएगा सवाल में लॉजिक नहीं है। हमारी फंडिंग का और चुनाव आयोग में जो धांधली चल रही है, उसका क्या लेना देना है।’
सवाल किया गया कि वह इतना बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं, तो इसपर दीपके ने जवाब दिया, ‘छोटा स्टेज है छोटा। आप कल आकर देखिए छोटा स्टेज है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे जूतों का बहुत फोटो चला था। 30 हजार के जूते पहन रहा हूं, मुझे कोई शर्म नहीं है बताने में। मैं उसके लिए सक्षम हूं। अमेरिका में गया था मैं। मुझे लोग काफी पूछ रहे थे, जब मैं पिछली बार घूम रहा था कि यह हर स्टेट में कैसे जा रहा है।’ उन्होंने कहा था कि अमेरिका जा सकता हूं तो भारत के राज्यों में भी जा सकता हूं।
ये भी पढ़ें:अब एक टीम में दिखेंगे राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? कठऊकअ की बैठक में क्या फैसला
सीजेपी हुई नाराज
बुधवार को रांका और दास को तिहाड़ जेल लाया गया है। दोनों नेता यहां 5 दिनों तक रहेंगे। खास बात है कि उनके साथ पार्टी के एक और पदाधिकारी अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 5 हजार के बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि रांका और दास रिपीटेड आॅफेंडर हैं। साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए साइन किए बॉन्ड को भी नहीं माना है।
ये भी पढ़ें:अभिजीत दीपके के गुरु 5 हजार देकर रिहा, तिहाड़ पहुंचे आशुतोष रांका और सौरभ दास
दीपके ने कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आप देश में आपातकाल लगाना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक घोषणा कीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह क्या है? कायरों की तरह काम करना और अघोषित आपातकाल लगाना, जहां जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर लोगों को पांच दिन की हिरासत में रख लिया जाता है? ऐसा तो आपातकाल के दौरान भी नहीं हुआ था।’

