रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती एक सप्ताह बाद शिबू सोरेन ने एक सप्ताह बाद रविवार को अपनी आंखें खोली, जिससे उनके समर्थकों और जेएमएम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

इससे पहले जेएमएम कार्यकर्ता लगातार तीन-चार दिनों से विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में पहुंचकर शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना को लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। रथयात्रा के दौरान भी रांची में जेएमएम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना को लेकर प्रार्थना की गई थी।

उधर, शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन समेत परिवार के कई सदस्य भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। जबकि कांग्रेस, भाजपा, आरजेडी और वाम दलों के कई नेताओं ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन का हाल जाना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से भी बातचीत की और गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन को पिछले दिनों हल्का पैरालाइसिस अटैक के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी शिबू सोरेन किडनी और कई अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version