रांची। दुनिया की सबसे समृद्ध और पुरानी फिल्म फेस्टिवल में से एक कांस में दिखेगी पलामू में बनी फिल्म पेड़ चलता है। इस फिल्म सिलेक्शन कांस फिल्म फेस्टिवल के वर्ल्ड प्रीमियर कैटेगरी में हुआ है। फिल्म को कोलकाता के जाने माने निर्देशक देवादित्य बंदोपाध्याय ने निर्देशित किया है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग पलामू टाइगर रिजर्व के जंगल, पलामू किला, शाहपुर किला व मेदिनीनगर के कुछ जगहों पर की गई है।निर्देशक देवादित्य बंदोपाध्याय ने कहा कि इस फिल्म की कहानी जल, जंगल, जमीन व इससे जुड़े लोगों की है, जिसे थ्रिलर व सस्पेंस के ट्रीटमेंट के साथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को आउटलाइन एक्सप्रेशन के बैनर तले मासूम आर्ट ग्रुप के सहयोग से बनाया गया है। इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमित बहल है। फिल्म की मूल कहानी बंगला में है जिसका लेखन पुलक दास ने किया है, इसका हिंदी पटकथा व संवाद पलामू के रंगकर्मी व छायाकार सैकत चटर्जी का लिखा हुआ है।सैकत चटर्जी ने कहा कि अगर पलामू में शूट की हुई फिल्म कांस फिल्म में दिखाई जा रही है तो यह पलामू ही नहीं झारखंड के लिए गर्व की बात है। इस फिल्म की शूटिंग सफलता पूर्वक हो इसके लिए पलामू व लातेहार जिला प्रशासन तथा पलामू टाइगर रिजर्व के पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि पलामू के रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने साबित कर दिया है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो धमाल कर सकते है। पलामू के कई कलाकार इस फिल्म में हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version