गुमला। गुमला पुलिस ने हथियार और जिंदा गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिलाफांरी होंडराटोली निवासी केवटा झोरा को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिस्टल से फायरिंग कर लोगों में दहशत पैदा करने और रंगदारी मांगने के उद्देश्य से एक व्यक्ति अपने पास हथियार रखा है। इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन करते हुए छापामारी की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version