रांची। कोतवाली पुलिस ने हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।

इस दौरान पुलिस की टीम ने भाग रहे अपराधी को पकड़ा और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम है। वह वर्तमान में बरियातू थाना क्षेत्र के सोम बिहार भ्रम टोली का रहने वाला है। वह मूल रूप से बिहार के अरवल का रहने वाला है। इसके पास से एक बाइक और एक हथियार बरामद किया गया है। बरामद हथियार के संबंध में कागज की मांग किया गया, जिसपर पकड़ाये आरोपित ने कोई भी कागजात नहीं दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version