लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किसान पथ पर एक बस में आग लग गई, हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त 60 यात्री थे जिसमें से कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। दक्षिणी जोन अंतर्गत मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग लगने के बाद आधा दर्जन दमकल वाहनों से आये कर्मियो ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि बस संख्या-वढ17अळ6372 बुधवार दोपहर 12:30 बजे बेगूसराय, बिहार से दिल्ली के लिए चली थी। रात में 12 बजे गोरखपुर में सवारियों को बैठाया था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कटे भीट गांव के पास लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर उसमें आग लग गई। बस में पर्दे लगे थे। इससे आग तेजी से भड़क गई. यात्री आग में फंस गए।

मृतकों की पहचान : लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल , सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष , देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष , साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष के तौर पर हुई है। मृतकों में से एक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version