Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
    • झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
    • भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
    • रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
    • सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
    • एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
    • हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » होशियारपुर में मोदी ने गुरु रविदास को किया याद, कहा- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी की और इसके साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है
    National

    होशियारपुर में मोदी ने गुरु रविदास को किया याद, कहा- कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी की और इसके साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है

    News MaatiBy News MaatiMay 30, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब के होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव प्रचार की मेरी ये अंतिम सभा है। मोदी ने गुरूवार को कहा कि दशकों बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का समय आ गया है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है।मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा।

    उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए।उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी जनसभा बताते हुए कहा कि होशियारपुर को छोटी काशी कहा जाता है और यह गुरु रविदास की तपोभूमि है उन्होंने कहा कि वाराणसी से मैं सांसद हूं, और वहां गुरु रविदास का जन्म हुआ था। इसलिए होशियारपुर की इस पवित्र भूमि पर चुनाव प्रचार का समापन मेरे लिए गर्व की बात है।

    कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार

    कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ह्यइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया।

    मोदी ने कहा कि मैंने एक संकल्प लिया है कि वो दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देगा। अपनी सरकार के 10 साल में मैंने लगातार एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण की रक्षा की। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले मेरी इस कोशिश से भी भड़के हुए हैं। दरअसल, आरक्षण को लेकर इनके खुद के इरादे बहुत खतरनाक हैं। इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है सरकारी नौकरी में धर्म के आधार पर आरक्षण हो, स्पोर्ट्स के आधार पर हो या यूनिवर्सिटी के दाखिले में धर्म के आधार पर। ये संविधान की भावना का, बाबा साहब अंबेडकर की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर देश को बांटने की एक और बड़ी गहरी साजिश है। 2024 के इस चुनाव अभियान में मोदी ने इनकी इस सबसे बड़ी साजिश से पर्दा उठा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं और मोदी को लगातार नई-नई गालियां देते रहते हैं।


    मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामे किए हैं। भ्रष्टाचार की एक से एक वारदातें की हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। इतना ही नहीं, यह भयंकर झूठवादी पार्टी भी है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं। दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और लोग भूले नहीं कि ये झूठवादी पार्टी की पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी। इसलिए इन्होंने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस से भ्रष्टाचार के पाठ बराबर पढ़ लिए।

    पीएम मोदी ने आगे आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की पीएचडी करने में 60 साल लगे। ये तो जन्म से ही कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। ये लोग (आम आदमी पार्टी) कहते थे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। इन्होंने नक्शा मुक्त के इतने भाषण दिए, पूरे पंजाब को बदनाम करने के लिए ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म बनाई गई। लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना लिया।

    पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। यह खनन माफिया भी बेलगाम चल रहा है। इन कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया है। इन लोगों ने पंजाब में उद्योग और खेती दोनों को बर्बाद कर दिया। ये कट्टर भ्रष्टाचारी, भयंकर झूठवादी तो नारी उत्पीड़न में भी नंबर वन बनते जा रहे हैं। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामे दुनिया देख रही है।

    लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होना है। गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025968

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    By News MaatiJune 27, 202610

    मुंबई। महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित लोहगढ़ किले से 18 जून को हुई रियल एस्टेट…

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026

    रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026

    रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.