Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा

    November 23, 2026

    रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

    November 23, 2026

    झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा
    • रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
    • झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा
    • राज्यपाल ने ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का किया शुभारंभ
    • बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
    • संताल की आदिवासी बेटियां को भी पैतृक संपत्ति में मिलेगा हक, हाई कोर्ट का फैसला
    • गुलाबी लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, भाइयों के साथ ली ग्रैंड एंट्री
    • हेमंत सोरेन ने 3,044 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा-500 जाएंगे यूएई और दुबई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एक शहजादा देश को तो दूसरा बिहार को समझता है जागीर, दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं
    Bihar

    एक शहजादा देश को तो दूसरा बिहार को समझता है जागीर, दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं

    News MaatiBy News MaatiMay 5, 2024No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे हैं। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है।

    दरभंगा के राज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले पर कांग्रेस और राजद को घेरा। उन्होंने कहा कि लंबी चर्चा के बाद हमारा संविधान बना। बाबा साहेब आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वान ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की। 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते। देश को फिर से नहीं बांट सकते। बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था।

    उन्होंने कहा कि आज जब गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है, तब कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी कोटे को कम कर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने में लगी हुई है। इस साजिश में राजद भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

    प्रधानमंत्री ने आगे लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के शहजादे के पिता ने आरक्षण में से कोटा निकालकर मुस्लिमों को देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब रेलवे में मुसलमानों को कोटा देने की मांग की थी।

    पीएम मोदी ने साफ कहा कि ये एससी, एसटी, ओबीसी का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। ये डाका डालने की फिराक में हैं। इस दौरान हालांकि उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

    उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करना रहा है। उन्होंने गोधरा कांड की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय भी पटना के शहजादे के पिता ने रेल मंत्री रहते दोषियों को बचाने की कोशिश की थी।

    पीएम मोदी ने कोरोना काल की भी चर्चा की, और कहा कि बिहार के लोगों के साथ इंडी गठबंधन वालों ने गलत किया था। महाराष्ट्र समेत जिन राज्यों में इंडी गठबंधन की सरकार थी, वहां से बिहार के लोगों को भगा दिया गया। बिहार के लोगों को बसों में बैठाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से इस चुनाव में ऐसे लोगों से बदला लेने की अपील की।

    मोदी ने मिथिला के लोगों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी बधाई दी और कहा कि हमें बिहार को लालटेन के दौर में वापस नहीं जाने देना है। उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि दिल्ली वाले शहजादे एक नई बात लेकर आए हैं। हमारे परिवार में मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ बचाते हैं। यह कांग्रेस ऐसा कानून बनाना चाहती है कि आपके मां-बाप की संपत्ति आपको नहीं मिल पाएगी आधा कांग्रेस की सरकार छीन लेगी। विरासत पर भी टैक्स लगाने की योजना बना रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026

    पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 34470 करोड़ का तोहफा, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Blog

    पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा

    By News MaatiNovember 23, 20264

    पटना। बिहार के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोपवे की सुविधा शुरू करने की योजना…

    रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

    November 23, 2026

    झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा

    November 23, 2026

    राज्यपाल ने ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का किया शुभारंभ

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना से सोनपुर तक 7 किमी लंबा रोपवे बनेगा

    November 23, 2026

    रामगढ़ में श्री गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

    November 23, 2026

    झारखंड के कई जिलों में एसआइआर के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा

    November 23, 2026

    राज्यपाल ने ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का किया शुभारंभ

    November 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.