Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार

    November 29, 2026

    विशेष सत्र से पहले लोकसभा में बड़ा फेरबदल, 97 सांसदों की बदली गईं सीटें; इंडिया ब्लॉक से अलग बैठेंगे डीएमके सांसद

    November 29, 2026

    30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा परिसीमन विधेयक, अर्जुन राम मेघवाल रखेंगे प्रस्ताव

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार
    • विशेष सत्र से पहले लोकसभा में बड़ा फेरबदल, 97 सांसदों की बदली गईं सीटें; इंडिया ब्लॉक से अलग बैठेंगे डीएमके सांसद
    • 30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा परिसीमन विधेयक, अर्जुन राम मेघवाल रखेंगे प्रस्ताव
    • रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में बिहार के13 लोगों की मौत, रजरप्पा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
    • 1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन
    • सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन
    • आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी
    • झारखंड में कई जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने की चारों मंत्रियों को हटाने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार
    Jharkhand

    रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार

    News MaatiBy News MaatiNovember 29, 2026No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे में बिहार के नवादा जिले के एक ही परिवार के छह सदस्यों और नालंदा जिले के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है। इनके अलावा स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में नवादा जिले के बेन थाना क्षेत्र के जंघारों गांव निवासी विवेकानंद कुमार (38), उनकी पत्नी अमृता कुमारी (31), पुत्री सोनाली कुमारी (16), पुत्र शुभम कुमार (14), अमन कुमार (12) और मां प्रमिला देवी (62) शामिल हैं। इसी वाहन में विवेकानंद कुमार की मौसेरी बहन किरण कुमारी का परिवार भी सवार था। नालंदा जिले के कराडीह निवासी इस परिवार में किरण के पति मुकेश कुमार मेहता (36), उनका 10 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार और छह वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी की भी हादसे में मौत हो गई। स्कॉर्पियो अमौना गांव निवासी नंदन कुमार चला रहा था। उसके पिता का नाम विजेंद्र प्रसाद बताया गया है। वाहन में पीछे की ओर राजू कुमार भी सवार था। हादसे में चालक नंदन कुमार और राजू कुमार की भी जान चली गई।

    विवेकानंद कुमार नवादा में चलाते थे स्कूल, पत्नी सरकारी शिक्षक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवेकानंद कुमार नवादा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का संचालन करते थे। उनकी पत्नी अमृता कुमारी भी स्कूल के कामकाज में सहयोग करती थीं। हाल ही में बिहार सरकार में शिक्षक पद पर अमृता कुमारी का चयन हुआ था। इस उपलब्धि से विवेकानंद काफी खुश थे और परिवार में इस खुशी को साझा करना चाहते थे। इसी खुशी के अवसर पर उन्होंने अपनी मौसेरी बहन किरण कुमारी को भी परिवार के साथ रजरप्पा दर्शन की यात्रा में शामिल किया था। परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनके जीवन की आखिरी यात्रा साबित होगा। हादसे ने दोनों परिवारों को पूरी तरह उजाड़ दिया।

    शव को देखकर भाई हुआ बदवास : विवेकानंद कुमार के बड़े भाई पंकज कुमार जब रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे और वहां एक साथ 13 शवों को देखा तो वह बदहवास हो गए। दुख और सदमे के कारण उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी। वह कभी अपने भाई का चेहरा देखने के लिए बिलखते, तो कभी बच्चों को गले लगाने के लिए व्याकुल हो उठते थे। उनकी हालत देखकर अस्पताल में मौजूद परिजनों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें संभाला। एक साथ इतने लोगों की मौत से अस्पताल परिसर में भी शोक और मातम का माहौल रहा।

    हादसे में मृत सभी 13 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की। टीम में डॉ. उदय श्रीवास्तव, डॉ. राहुल बरेलिया और डॉ. आलोक कुमार को शामिल किया गया। तीनों चिकित्सकों ने मिलकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। शवों को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सात एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। वहीं, एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने भी सात बड़े एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन की ओर से परिजनों को शव उनके घर तक ले जाने में सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में बिहार के13 लोगों की मौत, रजरप्पा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

    November 29, 2026

    खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

    November 27, 2026

    झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Jharkhand

    रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार

    By News MaatiNovember 29, 202629

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर…

    विशेष सत्र से पहले लोकसभा में बड़ा फेरबदल, 97 सांसदों की बदली गईं सीटें; इंडिया ब्लॉक से अलग बैठेंगे डीएमके सांसद

    November 29, 2026

    30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा परिसीमन विधेयक, अर्जुन राम मेघवाल रखेंगे प्रस्ताव

    November 29, 2026

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में बिहार के13 लोगों की मौत, रजरप्पा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार

    November 29, 2026

    विशेष सत्र से पहले लोकसभा में बड़ा फेरबदल, 97 सांसदों की बदली गईं सीटें; इंडिया ब्लॉक से अलग बैठेंगे डीएमके सांसद

    November 29, 2026

    30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा परिसीमन विधेयक, अर्जुन राम मेघवाल रखेंगे प्रस्ताव

    November 29, 2026

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में बिहार के13 लोगों की मौत, रजरप्पा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

    November 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.