Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन

    November 28, 2026

    सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन

    November 28, 2026

    आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन
    • सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन
    • आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी
    • झारखंड में कई जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने की चारों मंत्रियों को हटाने की मांग
    • पटना में दो बैंक्वेट हॉल, 13 भूखंड जब्त होंगे,निगरानी के पूर्व सिपाही की संपत्ति होगी सरकार के हवाले
    • संविधान की किताब लेकर घूमने वालों ने संसद में बाबा साहब की मूर्ति नहीं लगवाई : चिराग
    • खनिज पर सेस हमारा अधिकार, झारखंड स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • एक दिसंबर से बढ़ेंगी सुधा दूध की कीमतें , प्रति लीटर 3 से 4 रुपये महंगा होगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू
    Blog

    महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू

    News MaatiBy News MaatiNovember 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलने का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय बताया है। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित मांग को मूर्त रूप देने की दिशा में ठोस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    साहू ने शुक्रवार को कहा कि आगामी संसद सत्र में इन दोनों विधेयकों को प्रस्तुत किए जाने पर पूरे बहुमत से पास होने की पूरी उम्मीद है। साहू ने कहा कि देश की आबादी और भौगोलिक आवश्यकताओं में समय के साथ काफी बदलाव आया है। ऐसे में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का दायरा काफी बड़ा होने के कारण जनप्रतिनिधियों को अपने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने, जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    उन्हाेंने कहा कि कई बार बड़े निर्वाचन क्षेत्रों के कारण जनप्रतिनिधियों का जनसंपर्क भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में परिसीमन के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी जनता तथा जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधित्व को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके तहत झारखंड में लोकसभा की वर्तमान 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं। वहीं विधानसभा की वर्तमान 81 सीटों में भी 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव के अनुसार इनकी संख्या लगभग 121 के आसपास पहुंच सकती है। सीटों की संख्या बढ़ने से एसटी, एससी सहित अन्य वर्गों के प्रतिनिधित्व में भी आनुपातिक रूप से वृद्धि की संभावना है। इसका सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा और राज्य की आवाज देश की संसद तथा विधानसभा में और मजबूती से उठ सकेगी।

    साहू ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो सहित विपक्ष के कई दल परिसीमन के मुद्दे पर लगातार भ्रम और आशंकाएं फैलाते रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राज्यों के प्रतिनिधित्व के मौजूदा अनुपात को सुरक्षित रखने के प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने की पहल की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन

    November 28, 2026

    सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन

    November 28, 2026

    आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी

    November 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Blog

    1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन

    By News MaatiNovember 28, 20263

    नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को पेश होने वाले परिसीमन विधेयक का रास्ता तैयार है।…

    सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन

    November 28, 2026

    आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी

    November 28, 2026

    झारखंड में कई जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने की चारों मंत्रियों को हटाने की मांग

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    1963 के डर से द्रमुक, वाईएसआर, तेदेपा और भारत राष्ट्र समिति ने परिसीमन बिल का किया समर्थन

    November 28, 2026

    सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें, अमित शाह ने राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन

    November 28, 2026

    आनंद मोहन सरेंडर से पहले पूरे बिहार में करेंगे जनसभाएं, अभियान की शुरूआत गया और तारापुर से होगी

    November 28, 2026

    झारखंड में कई जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों ने की चारों मंत्रियों को हटाने की मांग

    November 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.