Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा
    • मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे
    • झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद
    • रामगढ़ में झामुमो नेता पर महिला से दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
    • पीएम मोदी कल बिहार में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
    • देवउठनी एकादशी के अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा
    • कट्टा-AK47 और जातीय दबदबे वाले भोजपुरी गानों पर बिहार पुलिस सख्त, 45 के खिलाफ FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे
    Blog

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    News MaatiBy News MaatiNovember 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी मां सावित्री देवी के निधन की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां मां की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करते समय वह भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कुछ देर तक उनके पास खड़े होकर एकटक निहारते रहे। सार्वजनिक जीवन में कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री के लिए यह बेहद भावुक क्षण था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उनके संदेश में मां के प्रति श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव की झलक दिखाई दी।मुख्यमंत्री के पंचूर पहुंचने के बाद घर पर शोकाकुल परिजनों और रिश्तेदारों के बीच गमगीन माहौल रहा। मां के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नाते-रिश्तेदार और ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। गांव में हर तरफ शोक की लहर है।ग्रामीणों के मुताबिक, सावित्री देवी बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव की थीं। उनका परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, सुबह उनकी मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वह पिछले करीब एक साल से बोल भी नहीं पा रही थीं। निधन के समय घर पर महेंद्र सिंह बिष्ट और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।मां के निधन की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना आगे का कार्यक्रम स्थगित किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। उनका गोंडा जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया।परिजनों के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा। इसके लिए परिवार के सदस्य शनिवार सुबह करीब सात बजे पंचूर गांव से सड़क मार्ग के जरिए हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पांचवां पंचूर दौरा बताया जा रहा है। इससे पहले वह तीन मई 2022 को अपने भतीजे के चूड़ाकर्म संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव पहुंचे थे। उस समय वह दो रात गांव में रुके थे और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया था। उस मुलाकात की एक तस्वीर और प्रसंग काफी चर्चित हुआ था, जब मां सावित्री देवी ने बेटे को दही-चीनी खिलाकर विदा किया था। इसी साल नौ फरवरी को भी मुख्यमंत्री अपनी मां से मिलने उत्तराखंड गए थे। उस समय सावित्री देवी की आंखों का ऑपरेशन हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। मां ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया था। मई 2026 में भी वह पंचूर पहुंचे थे और मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था।योगी आदित्यनाथ का परिवार सात भाई-बहनों का है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कारण पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।उन्होंने उस समय पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने का दुख भी व्यक्त किया था। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक जताया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,160

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026856
    Don't Miss
    Blog

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    By News MaatiNovember 20, 20262

    रांची। विश्व बाल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके स्थित आवासीय कार्यालय…

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.