Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा
    • मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे
    • झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद
    • रामगढ़ में झामुमो नेता पर महिला से दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
    • पीएम मोदी कल बिहार में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
    • देवउठनी एकादशी के अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा
    • कट्टा-AK47 और जातीय दबदबे वाले भोजपुरी गानों पर बिहार पुलिस सख्त, 45 के खिलाफ FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » देवउठनी एकादशी के अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा
    Blog

    देवउठनी एकादशी के अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा

    News MaatiBy News MaatiNovember 20, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताया है कि इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा में शामिल हुए हैं। श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ करीब 15 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करते दिखे। परिक्रमा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि श्रद्धालु जिस स्थान से यात्रा शुरू करते हैं, उसी स्थान पर लौटकर इसे पूर्ण करते हैं। पहले पंचकोसी परिक्रमा संकरी गलियों से होकर होती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में अब यह फोर लेन मार्ग पर सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रही है। श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। सुरक्षा से लेकर सुविधा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है। परिक्रमा मार्ग के किनारे स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा कैंप लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को जल, प्रसाद, चिकित्सा सहायता और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पंचकोसी परिक्रमा के साथ-साथ राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं।श्रद्धालु रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के समक्ष शीश झुका रहे हैं। आस्था का यह संगम पूरे शहर को भक्तिमय बना रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने संभाली है। उन्होंने रातभर परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपनी टीमों के साथ लगातार मैदान में मौजूद रहे। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए पूरे मार्ग की निगरानी की जाती रही।सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। एडीजी प्रवीण कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे श्रद्धापूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से परिक्रमा करें। कमिश्नर राजेश कुमार, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार और डीआईजी रेंज सोमेन वर्मा ने भी पंचकोसी परिक्रमा की। कमिश्नर ने लगभग दो घंटे में पंचकोसी परिक्रमा पूर्ण की। उन्होंने मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं से कुशल-क्षेम पूछा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।प्रशासन ने चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, पीने के पानी, शौचालय और यातायात प्रबंधन की ठोस व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास समेत कई संत-महंत भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे दिखाई दिए। पंचकोसी मार्ग पर भक्ति और अनुशासन दोनों का अनोखा मेल देखने को मिला। परिवार सहित आए श्रद्धालु, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी आस्था के पथ पर आगे बढ़ते रहे। योगी सरकार की व्यवस्थाओं के कारण इस बार परिक्रमा पहले से कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित महसूस हुई।स्थानीय निवासी राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि मैं पिछले कई सालों से पंचकोसी परिक्रमा करता आ रहा हूं। पहले संकरी गलियों में बहुत भीड़ और असुविधा होती थी। अब फोर लेन मार्ग और पानी-प्रसाद की व्यवस्था देखकर बहुत खुशी हो रही है।योगी सरकार ने सच में श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा है। रामलला के दर्शन के बाद यह परिक्रमा और भी पुण्यदायी लग रही है। बस्ती से आईं सुनीता देवी परिवार सहित पहली बार परिक्रमा करने आई थीं। उन्होंने कहा कि रास्ते में जगह-जगह सेवा कैंप लगे हैं, पानी और चिकित्सा की सुविधा है। पुलिस वाले भी बहुत सहयोग कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में भी दर्शन सुखद रहे। पूरा माहौल भक्ति से भरा है। जय श्रीराम।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,160

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026856
    Don't Miss
    Blog

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    By News MaatiNovember 20, 20262

    रांची। विश्व बाल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके स्थित आवासीय कार्यालय…

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हर पंचायत में खेल मैदान, सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

    November 20, 2026

    अनंत सिंह ने दामाद को दी डिफेंडर की चाबी, तिलक से पहले निभाई भूमिहार समाज की परंपरा

    November 20, 2026

    मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी, पार्थिव देह के सामने खड़े होकर एकटक निहारते रहे

    November 20, 2026

    झारखंड में चौकीदार ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, एसीबी ने की छापेमारी और पांच लाख से अधिक नकद बरामद

    November 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.