Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र

    November 25, 2026

    आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक

    November 25, 2026

    सपा से बड़ा हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपम नहीं जलाया

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र
    • आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक
    • सपा से बड़ा हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपम नहीं जलाया
    • झारखंड में एसआइआर और एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव का खंडन करेंगे अमित शाह और नितिन नवीन
    • साहिबगंज और पाकुड़ के आदिवासी बहुल गांवों में जमीन पर कब्जा चिंताजनक : चम्पाई सोरेन
    • चतरा में राहुल दुबे गैंग के शूटर आनंद कुमार का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
    • नई चेतना 5.0′ का शुभारंभ, महिला हेल्पलाइन नंबर सेव करने का अभियान शुरू
    • रामगढ़ में 800 एकड़ जंगल सहित आठ स्थानों की जमीन पर कब्जे के विरोध में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित, 1 से 2 रुपये में मिलेगा सुरक्षा कवच
    Blog

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित, 1 से 2 रुपये में मिलेगा सुरक्षा कवच

    News MaatiBy News MaatiNovember 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को भोपाल में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक नई अत्याधुनिक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित करने की भी घोषणा की।

    केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि मात्र 1 से 2 रुपये की बेहद किफायती कीमत वाली यह वैक्सीन बर्ड फ्लू के इस वेरिएंट की दुनिया की पहली वैक्सीन है, जो देश के लाखों पोल्ट्री किसानों की आजीविका को सुरक्षित करने के साथ-साथ पशुपालन क्षेत्र को सालाना होने वाले हजारों करोड़ रुपये के नुकसान से बचाएगी।

    शिवराज सिंह ने विदेशों में जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं और वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते हुए कहा कि आज वो लोग भी बड़े ध्यान से देखें, जो दुनिया में जाकर अपने ही देश को बदनाम करने का पाप करते हैं। जो लोग संवैधानिक पदों पर बैठकर विदेशों में भारत के संविधान पर टिप्पणी करते हैं, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं, देश की सेना, वैज्ञानिकों और आमजन के परिश्रम पर सवाल खड़े करते हैं, उन्हें आज का यह बदलता, आत्मनिर्भर और विकसित भारत देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हमारे वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी टास्क फोर्स के माध्यम से मात्र 9 महीने में कोविड की दो स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को चौंका दिया था और आज बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत के सामर्थ्य का लोहा मनवाया है।

    भोपाल में बनेगी 300 करोड़ रुपये की नई लैब : भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी-निषाद) की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने भोपाल को 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक नई अत्याधुनिक लैब की सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोपाल का यह संस्थान आज भारत का कीर्ति स्तंभ बन गया है। पहले इस वैक्सीन का लोकार्पण दिल्ली से करने की योजना बन रही थी, लेकिन उन्होंने तय किया कि जिन वैज्ञानिकों ने भोपाल में दिन-रात एक करके इसे बनाया है, उन्हीं के बीच और भोपाल की जनता के सामने इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

    पशु चलते-फिरते एटीएम, 56 हजार करोड़ रुपये के नुकसान से बचेगा देश

    उन्होंने पशुपालन और पोल्ट्री सेक्टर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि पशु किसानों के लिए ‘चलते-फिरते एटीएम’ हैं, जो खेती के साथ हर महीने नियमित आमदनी देते हैं। उन्होंने बताया कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पशुपालन का 14 प्रतिशत और पोल्ट्री का एक प्रतिशत योगदान है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि खुरपका-मुँहपका रोग (एफएमडी- फुट एंड माउथ डिजीज) से औसतन 22,000 करोड़ रुपये, लंपी वायरस से 20,000 करोड़ रुपये, ब्रुसेलोसिस से 9,212 करोड़ रुपये और भेड़-बकरियों की बीमारी पीपीआर (पीपीआर-पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) से 4,683 करोड़ रुपये का नुकसान होता था। इस तरह कुल 56,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान देश और किसानों को झेलना पड़ता था, जिससे अब स्वदेशी टीकों के माध्यम से देश को बचाने का पुण्य कार्य हो रहा है।

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि भारत में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप वर्ष 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में आया था, जिसमें 10 लाख मुर्गियां मरी थीं और संक्रमण रोकने के लिए लाखों मुर्गियों को मारकर गड्ढों में दफनाना पड़ा था। इसके बाद 2021 में 9 लाख और इस वर्ष भी 2 लाख मुर्गियों की मौत हुई। 2006 से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप आ चुके हैं, जिससे न केवल पोल्ट्री उद्योग तबाह होता था, बल्कि इसके स्तनधारी पशुओं और मनुष्यों में फैलने का खतरा भी बना रहता था। अब इस नई वैक्सीन की एक खुराक की कीमत मात्र 1 से 2 रुपये के बीच रखी गई है, ताकि छोटे से छोटा मुर्गीपालक भी इसका भार आसानी से उठा सके और उसकी आजीविका सुरक्षित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र

    November 25, 2026

    आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक

    November 25, 2026

    सपा से बड़ा हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपम नहीं जलाया

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    Blog

    एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र

    By News MaatiNovember 25, 20266

    रांची। हटिया मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने कहा कि एचईसी को बंद…

    आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक

    November 25, 2026

    सपा से बड़ा हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपम नहीं जलाया

    November 25, 2026

    झारखंड में एसआइआर और एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव का खंडन करेंगे अमित शाह और नितिन नवीन

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    एचईसी को बंद कर उपक्रम को कौड़ी के भाव नीलाम करना चाहता है केंद्र, झारखंड सरकार खामोश : हरेन्द्र

    November 25, 2026

    आदिवासियों की जमीन पर कब्जे को लेकर चंपाई और शिल्पी तिर्की में नोक -झोंक

    November 25, 2026

    सपा से बड़ा हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपम नहीं जलाया

    November 25, 2026

    झारखंड में एसआइआर और एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव का खंडन करेंगे अमित शाह और नितिन नवीन

    November 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.