Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    November 19, 2026

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार
    • अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
    • ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा
    • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
    • सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान
    • दूसरे राज्य की महिला को बिहार में एससी आरक्षण नहीं, पटना हाईकोर्ट का फैसला
    • झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोलकर बनेगी दवा की पर्ची,
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
    India

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    News MaatiBy News MaatiNovember 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए पर बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था की समझ शून्य है और वो ‘सुर्खियोफोबिया’ जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जो सिर्फ झूठ बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी ‘सुर्खियोफोबिया’ जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें सुर्खियों में बने रहने की लत लग चुकी है और इसी के चलते वो हर दिन कुछ ऐसी बात करते हैं कि वो चर्चा में बने रहें। इनका जनाधार तो बचा नहीं, लेकिन झूठ बोलकर, सनसनी फैला कर कैसे जनविचार पर कब्जा किया जाए, राहुल गांधी इसी फिराक में रहते हैं। ये पहली बार नहीं है, राहुल गांधी जब-जब किसी प्रायोजित कार्यक्रमों में विदेश जाते हैं, वो भारत, भारतीयता और भारत के एक चुने हुए प्रधानमंत्री, जो की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं उनका मजाक बनाते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि यह राहुल गांधी की कुंठा ही तो है कि जब देश में कोई उनकी बात ना सुन रहा हो तो विदेश में प्रायोजित कार्यक्रम करवाओ और सस्ती लोकप्रियता के लिए हल्के बयान दो। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए एक सुनियोजित तरीके से विदेशी सरजमीं से राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है। राहुल गांधी हरेक साल विदेशों की गुप्त और सार्वजनिक यात्राएं करते हैं। अपने विदेशी दोस्तों, विदेशी हैडलर्स से मिलते हैं और इनके सारे दोस्त और हैंडलर्स एंटी इंडिया माइन्ड्सेट वाले हैं और भारत के खिलाफ नई साजिशें रचते हैं। राहुल गांधी अपनी पार्टी भारत के लोकतंत्र के लिए एक दायित्व हैं और जल्द ये अपने हैडलर्स के लिए भी दायित्व साबित होंगे।”

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान, झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते जो कि अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। आखिर भारत की विकास यात्रा से राहुल गांधी को इतनी नफरत क्यों है? राहुल गांधी कहते हैं, “भारत एक आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा है।” राहुल गांधी अकेले ऐसे नेता और भारत के नागरिक होंगे, जिन्हें ऐसा लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जबकि सच्चाई ये है कि भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ अप्रैल-जून 2026 में 7.8 प्रतिशत रही है। आईएमएफ के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत है, जबकि चीन की ग्रोथ का अनुमान 4.5 प्रतिशत है। यूएसए 2.3 प्रतिशत, रूस 0.9 प्रतिशत, जापान 0.75 प्रतिशत, जर्मनी 1.32 प्रतिशत, यूके 1.27 प्रतिशत है।”

    उन्होंने कहा, “अक्टूबर 2026 में देश का सकल जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22.9 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही अक्टूबर में 15.621 करोड़ ई-वे बिल जारी होना देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, व्यापारिक लेन-देन और माल की आवाजाही का स्पष्ट संकेत है। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर विस्तार कर रही है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। 2026 में दीपावली के अवसर पर देशभर में 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होना भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती क्रय शक्ति और बाजार की मजबूती को दर्शाता है। राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर देश और विदेश में नकारात्मक विमर्श खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक 717 अरब डॉलर से अधिक के मजबूत स्तर पर बना हुआ है।”

    अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी आज जिस पत्रकार के साथ मिलकर भड़ास निकाल रहे थे उसका नाम है लिडिया पोलग्रीन। यह वही पत्रकार है, जो शुरू से ही जम्मू-कश्मीर के मामले में भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाता रहा है। 12 अगस्त 2010 को न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख छपा था ‘इंडियन फोर्स फेस बॉर्डर रिवोल्ट इन कश्मीर’ और लिखने वाला और कोई नहीं लिडिया पोलग्रीन। उस समय देश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर चलने वाली कांग्रेस सरकार थी और इस आर्टिकल में ऐसी ऐसी बातें लिखी गई हैं जो सीधे सीधे भारत के खिलाफ हैं और आतंकवादियों के समर्थन में लिखी गई। देश जानना चाहता है कि ये सभी भारत विरोधी राहुल के यार दोस्त कैसे बन जाते हैं।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    किश्तवाड़ से लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोलियों से छलनी थीं लाशें

    November 12, 2026

    दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ कहने पर घिरे खड़गे, BJP ने कांग्रेस को ‘हिंदू विरोधी’ पार्टी बताया

    November 9, 2026

    संघ 100 साल से किसी की कृपा से नहीं, स्वयंसेवकों के समर्पण से चल रहा : भागवत

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,451

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    By News MaatiNovember 19, 20269

    रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर आज से झारखंड में…

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    November 19, 2026

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.