Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    November 19, 2026

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार
    • अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
    • ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा
    • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
    • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
    • सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान
    • दूसरे राज्य की महिला को बिहार में एससी आरक्षण नहीं, पटना हाईकोर्ट का फैसला
    • झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब बोलकर बनेगी दवा की पर्ची,
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा
    Blog

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    News MaatiBy News MaatiNovember 19, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेनझेन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को शेनझेन में पहली त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) मंच से इतर होने वाली इस बहुप्रतीक्षित बैठक में परमाणु हथियारों में कटौती, ईरान संकट और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बैठक से किसी तत्काल समझौते की उम्मीद नहीं है।

    इससे पहले बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शेनझेन के बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत किया। इस दौरान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने उन्हें सलामी दी। एक बच्ची ने ट्रंप को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। स्वागत समारोह में चीन और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए तथा सैन्य बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए। लड़ाकू विमानों ने भी हवाई सलामी दी।

    चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी जिनपिंग ने ट्रंप के स्वागत के दौरान सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन शिष्टाचार को महत्व देता है और दूसरे देशों की सद्भावना का जवाब उसी भावना से देता है। शी ने कहा कि वह ट्रंप के साथ द्विपक्षीय संबंधों, एशिया-प्रशांत सहयोग और वैश्विक परिस्थितियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

    वहीं, ट्रंप ने विशेष स्वागत व्यवस्था के लिए शी जिनपिंग का आभार जताया। उन्होंने चीन को महान देश और शी को महान नेता बताते हुए कहा कि उनके साथ हर मुलाकात सुखद रही है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगी।

    परमाणु हथियारों में कटौती पर होगी चर्चा

    अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप की योजना शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ परमाणु हथियारों में कटौती के मुद्दे पर बातचीत करने की है। हालांकि, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस चर्चा को भविष्य में संभावित वार्ताओं की शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए। फिलहाल किसी समझौते की उम्मीद नहीं है।

    बैठक में ईरान संकट भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। ट्रंप चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ईरान से जुड़े हालात पर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, यूक्रेन युद्ध को इस बैठक के एजेंडे में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है। इस मुद्दे पर रूस के साथ अलग से बातचीत जारी है।

    व्यापार समझौतों और रेयर अर्थ पर भी नजर

    बैठक में रणनीतिक मुद्दों के अलावा चीन-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भी चर्चा होगी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल नए टैरिफ समझौते की घोषणा के बजाय पहले से हुए समझौतों को लागू करने पर जोर रहेगा।

    इस सप्ताह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने चीनी अधिकारियों के साथ ‘बोर्ड ऑफ ट्रेड’ के तहत बातचीत की थी। इसमें टैरिफ में संभावित बदलाव और गैर-टैरिफ व्यापारिक बाधाओं पर चर्चा हुई।

    अमेरिका चीन से दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ) और उनसे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति की गति और मात्रा को लेकर असंतुष्ट है। इसी वजह से बुसान समझौते की अवधि छह महीने के बजाय केवल दो महीने के लिए बढ़ाई गई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप इस मुद्दे को शी जिनपिंग के सामने प्रमुखता से उठा सकते हैं।

    कुल मिलाकर, तीनों वैश्विक नेताओं की यह बैठक परमाणु सुरक्षा, क्षेत्रीय तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

    November 18, 2026

    सरकारी योजनाओं का उद्घाटन अब अधिकारी नहीं करेंगे, जनप्रतिनिधियों को मिलेगा सम्मान

    November 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,451

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    By News MaatiNovember 19, 20269

    रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर आज से झारखंड में…

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में तूफान का आज से दिखने लगेगा असर, रांची समेत इन जिलों बारिश के आसार

    November 19, 2026

    अर्थव्यवस्था की समझ शून्य और सुर्खियोफोबिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

    November 19, 2026

    ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की आज होगी पहली त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान संकट पर होगी चर्चा

    November 19, 2026

    कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

    November 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.