
रांची। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य देव के प्रति समर्पण से जुड़ा छठ का महापर्व के अवसर शनिवार देर शाम वास्तु विहार कॉलोनी मेसरा में सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय के घर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया।




उन्होंने रंजीत पांडेय की मां से आर्शीवाद लिया। सांसद ने वास्तु विहार कॉलोनी की प्रशंसा की। रंजीत पांडेय ने कहा कि मेरे घर आकर मनीष जायसवाल ने मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर जयराम शर्मा, महेन्द्र पांडे, ऋषि कुमार, सोना, दीपक कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

