Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए

    November 4, 2026

    झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश

    November 4, 2026

    हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए
    • झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश
    • हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण
    • पत्नी से विवाद के बाद हटाए गए खगड़िया एसपी, चार आइपीएस समेत पांच पुलिस अधिकारी इधर-उधर
    • लिथियम और निकेल के चार संयंत्र लगेंगे, केंद्र सरकार ने क्रिटिकल मिनरल के लिए 2,814 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
    • नीतीश कुमार को सम्राट चौधरी ने दिया पीएम मोदी का खास संदेश
    • बिहार में पथ विभाग के इंजीनियर के 5 ठिकानों पर रेड, 31 लाख नकद और 23 लाख के आभूषण जब्त
    • तीन लाख अग्निवीर होंगे स्थायी, अब 6 साल देश की सेवा करेंगे, पक्की नौकरी का रास्ता साफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे, एयरपोर्ट और 12 नए टाउनशिप, बिहार सरकार और केंद्र के बीच हुआ समझौता
    Blog

    नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे, एयरपोर्ट और 12 नए टाउनशिप, बिहार सरकार और केंद्र के बीच हुआ समझौता

    News MaatiBy News MaatiNovember 3, 2026Updated:November 3, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली/पटना। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा बिहार सरकार के बीच नदी संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत नदियों एवं अन्य जलस्रोतों से गाद (सिल्ट) हटाने और उसके उपयोग को लेकर मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित रहे। समझौते के अंतर्गत 243 लाख घन मीटर गाद का उपयोग 16 राजमार्ग परियोजनाओं में किया जाएगा, जो अभी चालू हैं।

    इससे बिहार सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा, अलबत्ता एक लाख एकड़ नई भूमि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भूमि पर मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर बिहार में गंगा फेसिंग कालोनियां और घर बनाए जा सकेंगे। यह समझौता बिहार जल-स्रोत जीर्णोद्धार एवं गाद प्रबंधन नीति-2026 के अंतर्गत है, जिसका उद्देश्य ‘गहरी नदियां, मजबूत सड़कें और समृद्ध बिहार’ है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जहां भी गाद की आवश्यकता होगी, वहां बिहार सरकार नियमानुसार खनन लाइसेंस उपलब्ध कराएगी।

    इससे नदियों की जलधारण एवं जलप्रवाह क्षमता में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।सीएम ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से गंगा के दोनों किनारों पर फोरलेन सड़क बनाने का विशेष आग्रह किया।

    महाराष्ट्र मॉडल की तर्ज पर होगा काम : गडकरी ने कहा कि नदी संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत महाराष्ट्र के सफल बुलढाणा मॉडल की तर्ज पर बिहार की नदियों से गाद हटाने का काम होगा। नदियों का पुनरुद्धार होगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस पूरी परियोजना से बिहार सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। परियोजना से बाढ़ प्रबंधन के साथ सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सहज होगी।

    बिहार की चुनौतियां बनेंगी विकास की शक्ति : मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी अलग गाद (सिल्ट) नीति बनाई है। बिहार की दो प्रमुख चुनौतियां (अधिक जनसंख्या और अनियंत्रित जल प्रवाह) हैं, जो अब विकास की शक्ति बनेंगी। नदियों से निकलने वाली गाद राज्य के लिए संजीवनी सिद्ध होगी और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

    39 परियोजनाओं निर्माणाधीन, 11 प्रस्तावित : बिहार में 58,340 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एनएचएआई की 39 परियोजनाएं (कुल 1,561 किमी.) निमार्णाधीन हैं। 1,85,200 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 11 नई परियोजनाएं (1,982 किमी.) प्रस्तावित हैं। विभिन्न नदियों पर 29 नए पुल निमार्णाधीन हैं।

    यहां भी होगा उपयोग : मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों से गाद निकाले जाने के बाद लगभग एक लाख एकड़ नई भूमि उपलब्ध होगी, जिससे मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर बिहार में गंगा फेसिंग कॉलोनियां और घर बनाए जा सकेंगे। राज्य में विकास के कई काम किए जा रहे हैं। 80 हजार एकड़ भूमि पर 12 नए टाउनशिप (पटना में पाटलिपुत्र, गया में मगध, मुंगेर में अंग, भागलपुर में विक्रमशिला, सहरसा में कोसी, दरभंगा में मिथिला, मुजफ्फरपुर में तिरहुत और मां सीता की जन्मस्थली पर सीतापुरम) विकसित किए जा रहे हैं। इन सभी ढांचागत कार्यों, 10 नए एयरपोर्ट और 32 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में इस गाद का उपयोग होगा।

    बिहार को चाहिए गंगा का पर्याप्त पानी : मुख्यमंत्री ने कहा फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद जमा होने की समस्या भी गंभीर है। बांग्लादेश को गंगा जल दिए जाने का बिहार विरोधी नहीं है, लेकिन हमारी आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में बिहार को केवल चार महीने (जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर) ही गंगा जल के उपयोग का अवसर मिलता है। बिहार को कृषि, उद्योग और पेयजल आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होना चाहिए।

    समझौते का मुख्य उद्देश्य : इस समझौते का उद्देश्य बिहार की नदियों एवं अन्य जलस्रोतों में जमा गाद का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना है। इससे नदियां पुनर्जीवित और अविरल होंगी तथा निकाली गई गाद का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के निर्माण में होगा।

    एक साथ पूरे होंगे कई लक्ष्य : नदी संजीवनी कार्यक्रम बिहार की प्राकृतिक चुनौतियों को विकास के अवसर में बदलने वाली पहल है। इससे पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और आधारभूत संरचना का विकास एक साथ आगे बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए

    November 4, 2026

    झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश

    November 4, 2026

    हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,149

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए

    By News MaatiNovember 4, 20267

    रांची। झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार…

    झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश

    November 4, 2026

    हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

    November 4, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद हटाए गए खगड़िया एसपी, चार आइपीएस समेत पांच पुलिस अधिकारी इधर-उधर

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अभय चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए

    November 4, 2026

    झारखंड में भी 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन सचिव ने दिया निर्देश

    November 4, 2026

    हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

    November 4, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद हटाए गए खगड़िया एसपी, चार आइपीएस समेत पांच पुलिस अधिकारी इधर-उधर

    November 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.