
रामगढ़। अरगडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार को सीसीएल के बेस्ट जीएम का पुरस्कार कोल इंडिया ने दिया। सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में अरगड्डा क्षेत्र कोयल के उत्पादन और डिस्पैच में अव्वल स्थान प्राप्त किया। कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी रंजीत पांडे के नेतृत्व में महाप्रबंधक को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सचिव पुरूषोत्तम पांडेय, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष करूण सिंह, संजय बख्शी, बिनोद कुमार, संजय ओझा, अवतार सिंह, प्रदीप राम, जवाहर यादव, नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, हेमलाल यादव, अनिल राम, मनोज पुलकित, रंजीत राम व अन्य प्रमुख साथी शामिल थे।सत्यजीत कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि अरगड्डा क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी के सहयोग, समर्पण और मेहनत से क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का अवसर मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने कोल इंडिया एवं सीसीएल के आला पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास जारी रहेगा।




