Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला

    October 30, 2026

    बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला
    • बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    • प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित
    • उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
    • बिहार संग्रहालय के मुरीद हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुख्यमंत्री ने दिया आने का न्योता
    • बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
    • हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
    • अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Blog

    बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiOctober 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार की सबसे बड़ी समस्या मानी जाने वाली बाढ़ की त्रासदी को अब राज्य की आर्थिक ताकत में बदलने की तैयारी है। राज्य सरकार गंगा, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों के प्रबंधन, गाद के सदुपयोग और तटबंधों के विकास की कार्ययोजना पर काम कर रही है। फरक्का समझौते और गंगा जल संधि में बिहार के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को होटल चाणक्या में ह्यगंगा जल संधि: बिहार की जल सुरक्षा विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ से बचाव को विकास से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बक्सर से साहिबगंज तक गंगा के दोनों तटबंधों पर फोरलेन सड़क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में लोग समुद्र के किनारे यानी सी-फेसिंग घर पसंद करते हैं। बिहार में बाढ़ से बचाई गई लाखों एकड़ जमीन पर गंगा-फेसिंग घर और बड़े टाउनशिप विकसित किए जा सकते हैं।

    इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 10 रुपये में मिलेगी गंगा की मिट्टी, तटबंधों पर लगेंगे सोलर पैनल : मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने गाद प्रबंधन की नई नीति बनाई है। इसके तहत ईंट-भट्ठा संचालकों और आम लोगों को मात्र 10 रुपये में गंगा की मिट्टी उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि खेतों से मिट्टी लेने के लिए 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। नदियों के तटबंधों का इस्तेमाल ग्रीन एनर्जी के उत्पादन में भी किया जाएगा। करीब 400 किलोमीटर लंबी गंगा, 300 किलोमीटर से अधिक गंडक और 287 किलोमीटर लंबी कोसी नदी के तटबंधों पर फ्लोटिंग सोलर प्लेट लगाने की योजना है।

    इससे सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा और पानी का भी बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।14 करोड़ की आबादी को रोजगार देना सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार के हिस्से में 54 प्रतिशत भूभाग रहा, जबकि दो-तिहाई आबादी बिहार में रह गई। आज राज्य की आबादी करीब 14 करोड़ है। सरकार का लक्ष्य इस बड़ी आबादी को व्यवस्थित करते हुए एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा होने के बावजूद मध्य प्रदेश से सोन नदी के रास्ते 15.5 लाख क्यूसेक पानी बिहार पहुंचा।इससे गंगा का पानी उल्टा बहने लगा और पुनपुन व गंडक के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर 25 साल से लंबित बाणसागर समझौते के सुलझने को बड़ी उपलब्धि बताया। इसके तहत तीन-चौथाई पानी बिहार और एक-चौथाई झारखंड को मिला है।फरक्का समझौते से बिहार को हो रहा नुकसान : दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फरक्का समझौते के कारण बिहार को काफी परेशानी हो रही है। फरक्का में पानी रोके जाने से गाद भागलपुर और कटिहार जैसे निचले क्षेत्रों में जमा होती है। उन्होंने कहा कि बक्सर में बिहार को केवल 300 क्यूसेक पानी मिलता है, जबकि राज्य इससे पांच गुना अधिक पानी छोड़ता है। नदियों में गाद जमा होने और जल प्रवाह प्रभावित होने से बाढ़ की समस्या बढ़ती है। सरकार इस समस्या का समाधान निकालने के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रही है।

    उत्तर बिहार में गाद और दक्षिण बिहार में बालू का होगा अलग प्रबंधन : मुख्यमंत्री ने उत्तर और दक्षिण बिहार की नदियों के प्रबंधन को लेकर अलग-अलग रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार की नदियों में गाद निकालने के लिए एनएचएआई के साथ समझौता किया जा रहा है। वहीं, दक्षिण बिहार की नदियों में ऐसा समझौता नहीं होगा, क्योंकि वहां की बालू राज्य के लिए पीला सोना है और राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार के गया, नवादा, जमुई और बांका जैसे जिलों में भीषण जल संकट है। इससे निपटने के लिए नदियों को जोड़ने यानी रिवर लिंकिंग और टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित

    October 30, 2026

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

    October 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,144

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला

    By News MaatiOctober 30, 202630

    हमलावरों ने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं।…

    बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित

    October 30, 2026

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

    October 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में कोयला कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग,राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला

    October 30, 2026

    बक्सर से साहिबगंज तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये, पशु अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को किया समर्पित

    October 30, 2026

    उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

    October 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.