Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा

    October 27, 2026

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
    • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
    • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका
    • रामगढ़ के उरीमारी में राहुल दुबे गैंग का आतंक, सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल
    • बोकारो से लापता युवती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच की फाइनल रिपोर्ट
    • अब रात 2 बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं बेटियां, योगी बोले-मिट्टी में मिल चुके हैं माफिया
    • अब गांवों में तैयार होंगे नन्हे वैज्ञानिक, नीति आयोग की रोबोशाला से बिहार के छात्रों को लगे पंख
    • हाई कोर्ट ने खारिज की जेपीएससी मुख्य परीक्षा याचिका, एकलपीठ का फैसला बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
    Blog

    जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा

    News MaatiBy News MaatiOctober 27, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुए बहुचर्चित मेधा घोटाले में सीआईडी की ओर से दाखिल की गई 97 पन्नों की चार्जशीट पर सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को संज्ञान लिया है। अब राज्य सरकार की ओर से आवश्यक विभागीय अभियोजन स्वीकृति (सैंक्शन ऑर्डर) मिलने के बाद जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते और पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता सहित सभी 12 नामजद आरोपियों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

    मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अन्य आरोपियों में परीक्षा संचालन करने वाली निजी एजेंसी टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर व मुख्य मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी, एजेंसी कर्मी मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद एबाद के अलावा हेमंत कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार, सुमन सौरभ और अरविंद कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों को पिछले जुलाई और अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ये सभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, और उनकी जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।

    मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान जेल में बंद सभी 12 आरोपियों को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत को सौंपी गई चार्जशीट और केस डायरी में इस पूरे संगठित अपराध के कई सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी ने डिजिटल साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट्स और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर यह दावा किया है कि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए 5 लाख रुपये और अंतिम चयन की गारंटी के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक की भारी-भरकम रकम वसूली जा रही थी।जांच में अवैध लेन-देन और घूसखोरी के तौर-तरीकों का पर्दाफाश करते हुए सीआईडी ने बताया कि तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पैसों के इस खेल में ’10 रुपये के नोट के सीरियल नंबर’ को कोड के रूप में इस्तेमाल करते थे।

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को बिना टेंडर के उपकृत करने के बदले 2 करोड़ रुपये नकद और कुल बिलिंग का 10 प्रतिशत कमीशन तय किया गया था। जांच के दौरान ख्यांग्ते के मिजोरम (आइजोल) स्थित निजी आवास पर 2.5 लाख रुपये नकद पहुंचाने के हवाई यात्रा विवरण और मोबाइल लोकेशन के साक्ष्य भी हाथ लगे हैं।इसके अलावा, उनके आवासीय कार्यालय और लैपटॉप बैग की तलाशी में 15 सफल अभ्यर्थियों की एक गोपनीय सूची और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर मुख्य परीक्षा के 8 मूल एडमिट कार्ड बरामद हुए, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन भी कराया जा चुका था। जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से प्रकाशित होने से पहले ही, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल के कर्मी मोहम्मद उस्मान के व्हाट्सएप पर गोपनीय जानकारियां और चयनित अभ्यर्थियों का पूरा डेटा लीक कर दिया था।व्हाट्सएप चैट के तकनीकी विश्लेषण से यह खुलासा हुआ कि परिणाम से पहले ही 267 चयनित अभ्यर्थियों का संवेदनशील डेटा साझा किया जा चुका था, जिसमें सर्वाधिक 146 अभ्यर्थी बिहार के, 82 उत्तर प्रदेश के और 14 हरियाणा के रहने वाले थे।

    इसके अलावा मुख्य परीक्षा के प्रश्न, उत्तर और श्रेणीवार कट-ऑफ से जुड़ी जानकारियां भी पहले ही लीक कर दी गई थीं।परीक्षा संचालन एजेंसी टीडीपीएल की भूमिका को लेकर चार्जशीट में बताया गया है कि मुख्य मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी ने रांची के स्टेशन रोड स्थित एक पूरे होटल को 11 महीने की लीज पर ले रखा था, जिसका इस्तेमाल अयोग्य अभ्यर्थियों को ठहराने और ओएमआर शीट भरने की ‘सेटिंग’ के लिए एक गुप्त मुख्यालय के रूप में किया जाता था।स्ट्रॉन्ग रूम से बिना सील की हुई मूल ओएमआर शीट और उसकी वीडियोग्राफी बरामद होने से यह साफ हो गया कि सुरक्षा व्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया गया था। गिरफ्तारी से ठीक पहले पूर्व अध्यक्ष ख्यांग्ते द्वारा अपने मोबाइल को फॉर्मेट करने और लैपटॉप को तोड़ने जैसी डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने की कोशिशों का भी उल्लेख चार्जशीट में किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा

    October 27, 2026

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

    October 27, 2026

    रामगढ़ के उरीमारी में राहुल दुबे गैंग का आतंक, सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल

    October 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,141

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss

    जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा

    By News MaatiOctober 27, 20266

    रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुए बहुचर्चित मेधा घोटाले में…

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा

    October 27, 2026

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

    October 27, 2026

    रामगढ़ के उरीमारी में राहुल दुबे गैंग का आतंक, सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा

    October 27, 2026

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

    October 27, 2026

    रामगढ़ के उरीमारी में राहुल दुबे गैंग का आतंक, सैनिक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल

    October 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.