Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    October 20, 2026

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
    • देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
    • विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
    • फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
    • पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
    • मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
    • चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
    Blog

    पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर

    News MaatiBy News MaatiOctober 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन की सराहना करते हुए इसे ‘अत्यंत प्रेरणादायी’ बताया। उन्होंने कहा कि भागवत का संबोधन राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और समाज के सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर कहा कि नागपुर में संघ के शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव के अवसर पर मोहन भागवत ने राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक एकता को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने सेवा और राष्ट्र निर्माण पर दिए गए जोर की भी सराहना की।

    पीएम मोदी ने कहा कि सेवा और राष्ट्र निर्माण संघ के स्वयंसेवकों के जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ये पहल बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    ‘पंच परिवर्तन’ को बताया सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण खाका

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक विजयादशमी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने आत्म-जागरूकता, स्वदेशी, सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया।

    भागवत ने बताया कि संघ के शताब्दी समारोह के तहत पिछले एक वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजयादशमी उत्सव को उन्होंने साल भर चली गतिविधियों के समापन का अवसर बताया।

    उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ को सामाजिक नवीनीकरण, राष्ट्रीय प्रगति और व्यक्तिगत आचरण में बदलाव लाने का महत्वपूर्ण खाका बताया। इसके तहत पांच प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है।

    इन पांच विषयों पर आधारित है ‘पंच परिवर्तन’

    1. सामाजिक समरसता: समाज में सद्भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना।
    2. कुटुंब प्रबोधन: परिवार में संस्कारों, मूल्यों और जागरूकता को मजबूत करना।
    3. पर्यावरण चेतना: प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना।
    4. स्व-बोध और स्वदेशी: अपनी सांस्कृतिक पहचान को समझना और स्वदेशी को प्रोत्साहित करना।
    5. नागरिक अनुशासन: नागरिकों में जिम्मेदारी, नियमों के पालन और अनुशासित व्यवहार की भावना विकसित करना।

    व्यवहार में बदलाव लाने पर दिया जोर

    मोहन भागवत ने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ से जुड़े विषयों की प्रासंगिकता आज व्यापक स्तर पर महसूस की जा रही है। परिवार, नागरिक अनुशासन और पर्यावरण जैसे मुद्दों को दुनिया भर के लोग समझते हैं और इनकी आवश्यकता भी महसूस करते हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘पंच परिवर्तन’ केवल एक साल तक चलने वाला कार्यक्रम नहीं है। इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। भागवत ने स्वयंसेवकों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक आचरण में सकारात्मक बदलाव लाएं और इन विचारों को व्यवहार में उतारकर स्थायी आदत बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    October 20, 2026

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,444

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,139

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    By News MaatiOctober 20, 20269

    पटना। बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी…

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू

    October 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    October 20, 2026

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू

    October 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.