
रांची। राजकीयकृत मध्य विद्यालय ( कांटाटोली चौक ) में बुधवार को ‘नेत्र जाँच शिविर’ लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर व लाइफ केयर की ओर से आयोजित शिविर में डॉ. हेमलता भारती ने दर्जनों छात्रों के आंखों की जांच की। क्लब के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि ‘विज़न केयर सप्ताह’ के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने क्लब के सचिव प्रकाश अग्रवाल, पुष्पलता वर्मा, श्रवण बर्णवाल, गणेश सिंह, बाला सिंह, बिनोद बरनवाल, प्रमोद ओझा, विजय जी, अनीता साहू ने मुख्य भूमिका निभाई।




