Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
    • ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी
    • रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर
    • बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं
    • छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों पर 48 घंटे के भीतर हो कड़ी कार्रवाई
    • सात साल के संबंध के बाद शादी से इनकार, दुष्कर्म का केस रद्द
    • स्मार्ट सिटी और सैटेलाइट टाउनशिप की तर्ज पर विकसित होंगे झारखंड के शहर, हेमंत सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी और स्मार्ट सिटी की समीक्षा की
    • टीचर बने रामगढ़ के डीसी ऋतुराज, प्रभारी शिक्षकों को किया शो-कॉज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पलामू में विधायक आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या
    Blog

    पलामू में विधायक आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या

    News MaatiBy News MaatiSeptember 3, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरन्दरबिगहा गांव के पास जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्होंने गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दो गोलियां लगने की सूचना है। घायल अवस्था में वह मुख्य सड़क से कुछ दूरी तक भागे और फिर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर बाइक से दंगवार की ओर फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास एक अन्य बाइक सवार भी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। इससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजन गंभीर हालत में छोटू सिंह को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य मामले शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

    छोटू सिंह की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने देर रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण देर रात से सुबह तक आवागमन प्रभावित रहा। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों व मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन के आश्वासन के बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

    जाम समाप्त होने के बाद मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही। पुलिस हमलावरों की पहचान, हत्या के कारणों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026

    छात्रों की आड़ में अराजकता फैलानेवालों पर 48 घंटे के भीतर हो कड़ी कार्रवाई

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,429

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,115

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025985

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026836
    Don't Miss
    India

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    By News MaatiSeptember 4, 20264

    लखनऊ। देशभर में आज आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव…

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 के साथ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05 की सफल लॉन्चिंग,  अंतरिक्ष से ‘नॉटी बॉय’ दुश्मनों की करेगा निगरानी

    September 4, 2026

    रूस-यूक्रेन जंग में भारत बना शांति सेतु, कीव में जेलेंस्की से मिले जयशंकर

    September 3, 2026

    बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा ओसीपी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुनी गईं

    September 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.