Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति
    • रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी
    • विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला
    • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता
    • रांची के इन इलाकों में आज रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • रक्षाबंधन से पहले रांची की महिलाओं को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, चेक करें अपना एकाउंट
    • भारत विकास परिषद रामगढ़ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 51 निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग का संकल्प
    • पैसे के लिए महिला को प्रताड़ित करना क्रूरता, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी
    Bihar

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    News MaatiBy News MaatiAugust 26, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग आॅफ किया। इस अवसर पर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।


    पीएचडी छात्राओं को हर महीने 10000 रुपये : चौधरी ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप’ का शुभारंभ किया। इसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक 10,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ का भी शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार एवं उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 रुपए से दो लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 2100 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे बेटियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियाँ 1.36 लाख करोड़ रुपए का योगदान कर रही हैं। राज्य की 43 लाख जीविका दीदियाँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में एक करोड़ और जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाए। चौधरी ने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम हो गया है। नई व्यवस्थाओं के लागू होने के बाद इसे 5-7 मिनट से भी कम करने का लक्ष्य है, जिससे जरूरत के समय महिलाओं सहित सभी नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए भी व्यापक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य करेगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें राज्य की समृद्धि की प्रतीक बनें और विकास की मुख्य धारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को जीविका, दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन आदि रोजगार से जोड़ना है। पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिहार में 50 प्रतिशत से अधिक करीब 59 प्रतिशत महिलायें जनप्रतिनिधि चुनकर आती हैं।

    चौधरी ने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं सक्षम वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सरकार की इन पहलों से बेटियों को सुरक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने

    August 25, 2026

    हाथी चले बाजार… बयान पर नप गए BPSC के अफसर, सम्राट ने किया सस्पेंड

    August 25, 2026

    बवाल के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , जानें क्या बोले राजद सुप्रीमो

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,112

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026833
    Don't Miss
    India

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    By News MaatiAugust 27, 20261

    नई दिल्ली । तिब्बत और नेपाल की सीमा पर आई भीषण बाढ़ पर आध्यात्मिक गुरु…

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु ने मांगी घटनास्थल पर जाने की अनुमति

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को तीन बड़ा तोहफा, अभया ब्रिगेड को मिले 4700 स्कूटी

    August 26, 2026

    विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जानें क्या है मामला

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 159 लोगों की मौत और हजारों पर्यटक लापता

    August 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.