Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    DCP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, पेलेट गन मामले में FIR की मांग

    August 21, 2026

    जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध, ग्रामीणों ने पीटकर भगाया

    August 21, 2026

    JSSC भर्ती घोटाला: CID के पास 2022 में आ गई थी अरुण की पूरी कुंडली

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • DCP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, पेलेट गन मामले में FIR की मांग
    • जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध, ग्रामीणों ने पीटकर भगाया
    • JSSC भर्ती घोटाला: CID के पास 2022 में आ गई थी अरुण की पूरी कुंडली
    • नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा-गड़बड़ी में किस अभ्यर्थी की क्या भूमिका, बिना प्रक्रिया नौकरी कैसे खत्म
    • झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महा अध्याय
    • खान-खनिज कानून में बदलाव से झारखंड पर पड़ेगा सबसे अधिक असर : हेमंत सोरेन
    • बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर रांची में प्राथमिकी दर्ज , सीलबंद शराब प्लांट में साक्ष्य मिटाने, चोरी का आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा-गड़बड़ी में किस अभ्यर्थी की क्या भूमिका, बिना प्रक्रिया नौकरी कैसे खत्म
    Jamtara

    नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा-गड़बड़ी में किस अभ्यर्थी की क्या भूमिका, बिना प्रक्रिया नौकरी कैसे खत्म

    News MaatiBy News MaatiAugust 21, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची । झारखंड में विभिन्न पदों पर नियुक्ति से जुड़ी 22 परीक्षाओं को एक साथ रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी आॅफिसर भर्ती की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी। झारखंड हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए अदालत के आदेश ने सरकार की कार्रवाई के तरीके और उसके औचित्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर, बिना व्यक्तिगत जांच और सुनवाई के नियमित नियुक्तियों को समाप्त किए जाने तथा कथित गड़बड़ी के लिए दोषी और निर्दोष अभ्यर्थियों में अंतर किए जाने के सवाल पर अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं।

    न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सरकार से जांच की पूरी स्थिति और आगे हुई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि नियमित नियुक्तियों को बिना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किए खत्म नहीं किया जा सकता। फूड सेफ्टी आॅफिसर्स के पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामले में अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी तक सरकार के पास यह दिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं है कि कौन-कौन से अभ्यर्थी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। सवाल यह है कि यदि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है, तो क्या उस प्रक्रिया में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी को बिना व्यक्तिगत जांच और सुनवाई के नियुक्ति से हटाया जा सकता है? सरकार की ओर से अदालत में कहा गया कि विभिन्न नागरिकों की शिकायतों के आधार पर सीआईडी ने गहन जांच शुरू की है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

    सरकार ने यह भी तर्क दिया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इसी वजह से पूरी नियुक्ति रद्द करने का फैसला लिया गया। हालांकि, अदालत ने इस तर्क के बावजूद नियुक्तियां तत्काल खत्म करने के तरीके पर आपत्ति जताई। 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े मामलों में अदालत ने पहली नजर में कहा कि नियमित नियुक्ति को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किए बिना प्रभावित नहीं किया जा सकता।

    अदालत ने यह भी कहा कि सरकार की अधिसूचना में ऐसे कदम को उचित ठहराने वाले तथ्य दिखाई नहीं देते। अदालत ने परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया है और यह भी माना है कि मामले की जांच पहले से चल रही है। लेकिन सवाल यह है कि जांच पूरी होने से पहले उन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्तियां कैसे रद्द की जा सकती हैं, जिनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर कोई आरोप या भूमिका सामने नहीं आई है।झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र यादव के अनुसार, अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में ह्यबैलेंस आॅफ कन्वीनियंसह्ण और ह्यपब्लिक इंटरेस्टह्ण को भी महत्वपूर्ण माना। जेपीएससी मामले में अदालत ने कहा कि याचिकाकतार्ओं को प्रभावी रूप से बिना किसी विधिक प्रक्रिया के सेवा से हटा दिया गया है। ऐसी स्थिति में अंतरिम संरक्षण देना न्यायहित में जरूरी था। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि अधिसूचना का क्रियान्वयन जनहित के प्रतिकूल है। हालांकि, अदालत के आदेश को नियुक्तियों को अंतिम रूप से वैध घोषित किए जाने के तौर पर नहीं देखा जा सकता। हाईकोर्ट ने सरकार से जांच और उससे जुड़े आगे के घटनाक्रम का विस्तृत जवाब मांगा है।

    अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि याचिकाकतार्ओं को संबंधित आपराधिक मामले में ट्रायल कोर्ट के अंतिम फैसले का पालन करना होगा। इसके लिए उन्हें शपथपत्र या अंडरटेकिंग देने को कहा गया है। यदि आपराधिक मामले में आगे कोई ऐसा निष्कर्ष आता है, जो कानूनन कार्रवाई की मांग करता है, तो सरकार कानून के मुताबिक कदम उठा सकेगी। इसका अर्थ यह है कि हाईकोर्ट के आदेश से फिलहाल सैकड़ों अफसरों की नौकरियां तत्काल बच गई हैं, लेकिन जांच और अंतिम न्यायिक प्रक्रिया के रास्ते बंद नहीं किए हैं। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र यादव के अनुसार, इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा सवाल अब यही बन गया है कि यदि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी हुई है तो दोषी कौन हैं और निर्दोष कौन? क्या पूरी भर्ती प्रक्रिया को एक झटके में रद्द करना इसका कानूनी समाधान है या जांच के आधार पर दोषियों को अलग कर बाकी नियुक्तियों को बचाने का रास्ता अपनाया जाना चाहिए? अब 15 सितंबर की सुनवाई में सरकार की जांच रिपोर्ट और उसके समर्थन में पेश किए जाने वाले साक्ष्य इस मामले की अगली दिशा तय करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    प्रयागराज से चित्रकूट जा रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 घायल और 10 यात्रियों की हालत गंभीर

    February 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,110

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026832
    Don't Miss
    India

    DCP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, पेलेट गन मामले में FIR की मांग

    By News MaatiAugust 21, 20262

    ,नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को नई दिल्ली के…

    जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध, ग्रामीणों ने पीटकर भगाया

    August 21, 2026

    JSSC भर्ती घोटाला: CID के पास 2022 में आ गई थी अरुण की पूरी कुंडली

    August 21, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा-गड़बड़ी में किस अभ्यर्थी की क्या भूमिका, बिना प्रक्रिया नौकरी कैसे खत्म

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    DCP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, पेलेट गन मामले में FIR की मांग

    August 21, 2026

    जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध, ग्रामीणों ने पीटकर भगाया

    August 21, 2026

    JSSC भर्ती घोटाला: CID के पास 2022 में आ गई थी अरुण की पूरी कुंडली

    August 21, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा-गड़बड़ी में किस अभ्यर्थी की क्या भूमिका, बिना प्रक्रिया नौकरी कैसे खत्म

    August 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.