Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका

    August 15, 2026

    बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान

    August 15, 2026

    आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका
    • बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान
    • आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक
    • स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी
    • पीएम मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर इस अंदाज ने जीता दिल
    • कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था’; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई
    • राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
    • झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक
    Blog

    आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक

    News MaatiBy News MaatiAugust 15, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, खेल, तकनीक, ऊर्जा और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम ऐलान किए। उन्होंने अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर भी बड़े लक्ष्य सामने रखे।

    एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले एक साल में देश के एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सक्षम बनाना और भारत को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व की स्थिति में पहुंचाना है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

    पीएम मोदी ने कहा कि कोचिंग का बढ़ता खर्च मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। इसे कम करने के लिए सरकार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए व्यापक नेटवर्क तैयार करेगी। इसके लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों और विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

    आधुनिक होगा नागरिक सुरक्षा नेटवर्क

    बदलते युद्ध और सुरक्षा हालात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आधुनिक और जीवंत सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार किया जाएगा। नागरिकों को उन्नत आपातकालीन प्रणालियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी।

    5 से 15 साल के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट

    पीएम मोदी ने 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में पहचानने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों की प्रतिभा खोजने के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्य है कि भारत 2036 के ओलंपिक में उन खेलों में भी भाग ले, जिनमें अभी उसकी मौजूदगी नहीं है।

    सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता पर जोर

    प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल और तकनीकी दौर में सेमीकंडक्टर चिप्स बेहद महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मेडिकल डिवाइस और परिवहन प्रणालियों में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन और निर्यात शुरू हो चुका है, जबकि अगले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और प्लांट शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य

    ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि इसी दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने फास्ट ब्रीडर परमाणु तकनीक में भारत की उपलब्धि को भी परमाणु ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    इन घोषणाओं के जरिए सरकार ने युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, तकनीकी आत्मनिर्भरता, ऊर्जा सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा को लेकर आने वाले वर्षों की प्राथमिकताओं का संकेत दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका

    August 15, 2026

    बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान

    August 15, 2026

    राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

    August 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,104

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026829
    Don't Miss
    Blog

    रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका

    By News MaatiAugust 15, 202610

    रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित…

    बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान

    August 15, 2026

    आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक

    August 15, 2026

    स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा को पुलिस ने रोका

    August 15, 2026

    बिहार में पुलिस दीदी से 5 लाख करोड़ के निवेश तक, स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के 10 बड़े ऐलान

    August 15, 2026

    आजादी के जश्न में PM मोदी के 6 बड़े ऐलान: युवाओं को मुफ्त कोचिंग से लेकर 100 GW परमाणु ऊर्जा तक

    August 15, 2026

    स्वत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी

    August 15, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.