Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    August 13, 2026

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद
    • पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान
    • 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर
    • बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग
    • झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा, केंद्र के माइनिंग बिल के खिलाफ हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
    • सौन्दा डी पंचायत में विशेष ग्राम सभा 15 को, पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करेंगे मुखिया उपेंद्र शर्मा
    • बुंडू की सगी बहनें बुटन देवी और सोमवारी देवी को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
    • संसद में विपक्ष के हंगामे पर बरसीं कंगना, राहुल गांधी पर कही ये बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग
    Blog

    बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग

    News MaatiBy News MaatiAugust 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र मिलना उनके जीवन का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र का वितरण अपने आप में नया रिकॉर्ड है। चौधरी ने कहा कि लोक सेवा केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और जनकल्याण का माध्यम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यों से समाज के किसी न किसी व्यक्ति की उन्नति का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जितनी ईमानदारी, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ काम करेंगे, बिहार उतनी ही तेजी से विकास करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग और नागरिक का सामूहिक प्रयास जरूरी है। बिहार के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और नवनियुक्त पदाधिकारी इस विकास यात्रा के अहम सहभागी होंगे।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच 12 लाख सरकारी नौकरियां और 50 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपए हो गया है। शहरी विकास को गति देने के लिए राज्य में 12 नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनमें बड़े पैमाने पर निवेश आने की उम्मीद है। विभिन्न क्षेत्रों में पीपीपी मॉडल अपनाकर राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति दी जाएगी।

    सीएम ने कहा कि राज्य में औद्योगीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। बिहार को स्टील हब बनाने के साथ सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और आधारभूत संरचना का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। सड़क संपर्कता में सुधार के कारण अब पटना से बोधगया करीब डेढ़ घंटे में पहुंचना संभव हो गया है।

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निर्धारित 30 दिनों के भीतर समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया गया है। सरकारी सेवा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, जनता का विश्वास जीतना और बिहार की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करना होना चाहिए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सफल अभ्यर्थी और उनके परिजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    August 13, 2026

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,425

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    By News MaatiAugust 13, 20263

    पटना। इस साल मई में आयोजित नीट-यूजी और जून में हुई री-नीट यूजी परीक्षा में…

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026

    बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीट-यूजी धांधली के मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल और डॉ. रविशंकर गिरफ्तार, कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, कैश बरामद

    August 13, 2026

    पटना में NBCC बनाएगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4000 करोड़ निवेश 8000 करोड़ राजस्व का अनुमान

    August 13, 2026

    14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में पीआईएल दायर

    August 13, 2026

    बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा नौकरी नहीं, जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग

    August 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.